किसान की समस्याओं पर अल्टीमेटेड 30 मार्च को बिजली दफ्तर पर घेराव किसान कांग्रेस आंदोलन की प्रमुख मांगे।।

राजू यादव क्राइम संपादक

सिंगरौली मध्य प्रदेश

किसान कांग्रेस सिंगरौली शहर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने उपखंड अधिकारी को पत्र सौंपकर इस आंदोलन की विधिवत जानकारी दे दी है ।उन्होंने बताया कि जिले में किसी की समस्याओं को लेकर माहौल गरमाने लगा है। बिजली बिल फसल मुआवजा और समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों पर किसान कांग्रेस ने आर पार की लड़ाई का एलान करते हुए 30 मार्च को बड़े आंदोलन का घोषणा कर दी है। संगठन ने बिजली बिलों की वसूली पर रोक लगाने बकाया माफी या आसान किस्तों की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके अलावा गेहूं की सरकारी खरीदी ₹4000 प्रति क्विंटल की दर से करने की सोसाइटी ऋण जमा करने की समय सीमा बढ़ाने और ओलावृष्ट व बेमौसम बारिश से खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। संगठन ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा यदि सरकार और प्रशासन ने किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। पूरे मध्य प्रदेश में जैसे की हलचल सी हो गई है। हाल ही में देवास सहित कई अन्य जिलों में किसानों ने सड़कों पर उतरकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने बताया कि 30 मार्च को दोपहर 12:00 बजे बैढ़न स्थित मुख्य कार्यपालन अभियंता बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष सैकड़ो किसान और कार्यकर्ता एकजुट होकर धरना देंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]