ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत…..

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह सड़क हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ है।एक्सप्रेसवे पर खराब पड़ी ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी। स्थानीय लोगों के अलावा स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने दम तोड़ दिया था जबकि अन्य चार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह थाना नॉलेजपार्क के सेक्टर 146 के पास खराब खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही वैगनार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
