हिंदुओं पर हमलों को लेकर मुसीबत में फंसी बांग्लादेश सरकार……

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के तीन महीने बाद वहां के राजनीतिक हालात स्थिर नहीं हुए हैं. शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और 61 अन्य के खिलाफ नीदरलैंड स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का रुख किया है.अवामी लीग के नेता और सिलहट के पूर्व मेयर अनवरुज्जमां चौधरी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, “5 से 8 अगस्त तक बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के नाम पर क्रूर नरसंहार हुआ है, जिसमें अवामी लीग के नेता-कार्यकर्ता और इसके विभिन्न सहयोगी, बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू, ईसाई, बौद्ध और बांग्लादेश के पुलिस बल को निशाना बनाया गया.इस संबंध में हमने आईसीसी को सभी तथ्य और सबूत सौंप दिए हैं.”मोहम्मद यूनुस के अलावा जिन आरोपियों में उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और विरोध कर रहे छात्र नेता शामिल हैं. वीडियो संदेश में आवामी लीग के नेता ने बताया कि उन्होंने आईसीसी को किए शिकायत में करीब 800 पन्नों का डॉक्यूमेंट संलग्न किया है. उन्होंने बताया कि जल्द की इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में 15 हजार और शिकायतें दर्ज कराई जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि इस हिंसा का शिकार व्यक्ति एक-एक करके शिकायत दर्ज कराएंगे.
