इंग्लैंड ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को दी पटखनी…..

इन दिनों इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज व अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें तीन मैचों को वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने हैं.इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पहला टी20 हराकर सीरीज का आगाज किया, जबकि दूसरी तरफ बांग्लादेश ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की.अब बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे फाइनल के रूप में खेला जाएगा.इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 बारबाडोस में खेला गया. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 182/9 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम के लिए निकोलस पूरन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन स्कोर किए. इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.
