स्पंदना स्फूर्ति के शेयरों में 17 फीसदी की भारी गिरावट आई…..

स्पंदना स्फूर्ति के शेयरों में मंगलवार 29 अक्टूबर को 17 फीसदी की भारी गिरावट आई। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह कंपनी के सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे बताए जा रहे हैं।माइक्रोफाइनेंस कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसे 204 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि इसके पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी 116 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। खराब नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने भी इसके शेयर का टारगेट घटा दिया है।ब्रोकरेज ने इसके पीछे सितंबर तिमाही में दिखे तनाव को मुख्य कारण बताया। नुवामा का मानना है कि MFI सेक्टर में तनाव अगले कुछ तिमाहियों तक जारी रह सकता है और इसमें कुछ राहत चौथी तिमाही या उसके बाद ही देखने को मिल सकती है।
