चक्रवाती तूफान दाना का असर अभी भी देखने को मिल रहा……

अक्टूबर खत्म होने में 2 दिन रह गए हैं, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी तक गर्मी महसूस हो रही है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। क्योंकि दक्षिण ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुआ है।दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक देशभर के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। उत्तर भारत में जहां ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं, वहीं दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का भी अलर्ट है। हालांकि 3 नवंबर तक उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ने लगेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]