राखड़ परिवहन से हो रहे प्रदूषण की शिकायत पर सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड से लिया संज्ञान
राखड़ परिवहन से हो रहे प्रदूषण की शिकायत पर सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड से लिया संज्ञान:-

संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर से अनपरा राजमार्ग पर एनटीपीसी के खड़िया स्थित राखड़ बंधी से मालवाहक वाहनों द्वारा राखड़ परिवहन से हो रहे प्रदूषण पर सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा कार्यवाह शुभम दुबे प्रधान जी ने ट्वीटर एवं जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत किया है एनटीपीसी के राख निस्तारण एवं परिवहन में लगे मालवाहक वाहनों के ओवरलोड चलने तथा राजमार्ग पर जगह जगह राख गिरा देने के कारण क्षेत्र में व्यापक प्रदूषण हो रहा है। सड़क पर राख गिरने के वजह से वातावरण में भारी मात्रा में राख उड़ रहा है जिससे दिन में कोहरे जैसी स्थिति बन जा रही है जिससे स्थानीय निवासियों को सड़क पर चलने में भारी समस्या हो रही है। राख से हो रहे वायु प्रदूषण के वजह से रहवासियों एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश दिया है कि उक्त शिकायत पर आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करे।
