मांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहे 12500/- रुपये का इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहे 12500/- रुपये का इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2024 धारा-3/5ए/8 गौ वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम में वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र परमेश्वर धांगर ग्राम सोमा थाना मांची जनपद सोनभद्र लागातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 12,500/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने नेतृत्व में दिनांक 02.09.2024 को समय 18.15 बजे जंगल घुसियानी के पास से थाना मांची पुलिस द्वारा वांछित/फरार 12500/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त संतोष कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संतोष कुमार पुत्र परमेश्वर धांगर ग्राम सोमा थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष रामदरस राम थाना मांची जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संजय कुमार चौकी प्रभारी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 संजय कुमार चौकी प्रभारी पनौरा थाना मांची जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 राजीव कुमार, हे0का0 मनोज कुमार यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 महेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 बृजेश कुमार गौड़, का0 प्रमोद कुमार, का0 दिनेश गौड़ थाना मांची जनपद सोनभद्र।
