पिपरी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्ता के कब्जे से कुल 01 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया
थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्ता के कब्जे से कुल 01 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2024 को हाईटेक रेलवे क्रासिंग रेनूकुट से अभियुक्ता अनिता देवी पत्नी स्व0 हरदेव राम निवासिनी वार्ड नं0-03 चाचा कालोनी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 45 वर्ष के कब्जे से कुल 01 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 122/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण–
अनिता देवी पत्नी स्व0 हरदेव राम निवासिनी वार्ड नं0-03 चाचा कालोनी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 45 वर्ष।
बरामदगी का विवरण –
01 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण–
1. उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 इस्माइल अहमद चौकी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सुनिल कुमार चौकी रेनूकुट थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
4. म0का0 ज्योति कुमारी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
