पिपरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना पिपरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी पिपरी के आदेश के क्रम में थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2024 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त अवधेश चौहान पुत्र स्व0 रामरतन चौहान निवासी वार्ड नं0-03 चाचा कॉलोनी रेनूकुट जनपद सोनभद्र, मूल पता- ग्राम कासीमपुर पोस्ट अमरहट थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र लगभग 40 वर्ष को दिनांक 01.09.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 हवलदार पाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 अनिल कुशवाहा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
