कांग्रेस  ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी……

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में एक दशक बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। पिछले शनिवार को जारी की गई सूची में 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं।जिस तरह से इन हाई-प्रोफाइल हस्तियों को चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है, वह दर्शाता है कि कांग्रेस हरियाणा के चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहती है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से पूरे क्षेत्र में समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उनकी मौजूदगी का उद्देश्य पार्टी के आधार को सक्रिय करना और मतदाताओं को आकर्षित करना है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]