MNS चीफ राज ठाकरे के खिलाफ 16 साल पुराने केस में अरेस्ट वारंट जारी……

महाराष्ट्र के लातूर जिले एक अदालत ने MNS चीफ राज ठाकरे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. राज ठाकरे के खिलाफ 16 साल पुराने एक मामले में यह अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. इस मामले में राज ठाकरे एक बार कोर्ट में पेश भी हो चुके हैं.राज ठाकरे पर आरोप है कि उन्होंने साल 2008 में निलंगा शहर में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने उदगीर मोड पर परिवहन निगम की बसों में आगजनी की थी. इस मामले में मनसे प्रमुख और उनके साथ अन्य 7 कार्यकर्ताओं के खिलाफ निलंगा शहर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.
