शिवाजी की मूर्ति टूटने के विरोध में आज सड़क पर उतरेगा MVA…..

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के बाद महा विकास अघाड़ी आ सड़क पर उतरने जा रही है। एमवीए के इस प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।जिसके ढहने से प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। एमवीए ने सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर प्रतिमा के निर्माण और रखरखाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सरकार के इस दावे की आलोचना की कि तेज हवाओं के कारण प्रतिमा ढह गई। ठाकरे ने मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकालने की घोषणा की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]