147 साल में पहली बार, जो रूट ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड……

पिछले कई दिनों से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट चर्चा में है. अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेमिसाल टेंपरामेंट की वजह से जो रूट मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज कहे जा रहे हैं.श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाकर जो रूट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वह ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे.टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी, तब से लेकर आज तक यानी 147 सालों में जो रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में रूट ने पहली पारी में 33वां और दूसरी पारी में 34वां टेस्ट शतक लगाया. वहीं जो रूट के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक भी पूरे हो गए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]