उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे……

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बड़ा संदेश दिया, सीएम योगी ने मंच से सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि – “राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे. बंटेंगे तो कटेंगे.. आप देख रहे हैं बांग्लादेश में..वो ग़लतियां यहां नहीं होनी चाहिए. बंटेंगे तो कटेंगे… एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे.. और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे. हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का कार्यक्रम करना है.”
