गृह मंत्रालय ने संघशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी…..

गृह मंत्रालय ने संघशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है। ये पांच नये जिले जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे। इन पांच जिलों के गठन के बाद अब लद्दाख में, लेह और कारगिल को मिलाकर कुल सात जिले हो जायेंगे।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इस निर्णय से 5 नए जिलो जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग में प्रशासन के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को उनके द्वार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
