रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी……

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। हाल के दिनों में यूक्रेन की ओर से रूस पर घातक हमले किए गए हैं लेकिन इस बीच रूस ने पलटवार करते हुए सोमवार को तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है।रूस की तरफ से किए गए इस हमले में यूक्रेन के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। यह जानकारी यूक्रेन की वायुसेना ने दी है। रूस की तरफ से हमला मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ और अभी भी जारी है।रूस की तरफ से बीते कुछ हफ्तों में यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। रूस की तरफ से किए गए हमलों का मकसद यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना था। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, देश के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर रूसी ड्रोन के कई समूह बढ़ रहे थे, जिसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी गईं। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]