अनियंत्रित होकर पलटी मारते हुए जेसीबी खाई में जा गिरी जिसमें सवार खलासी की घटना स्थल पर ही मौत

सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार देर रात मारकुंडी घाटी चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलटी मारते हुए जेसीबी घाटी के खाई में जा गिरी। जिसमें सवार खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे गुरमा चौकी पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हादसे में गम्भीर रूप से घायल चालक को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।
आपको बताते चले की शुक्रवार को चोपन से जेसेबी मशीन लेकर मुकेश चालक एवं रवि गोड़ खलासी निवासी कटवा थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखंड दोनों चोपन से राबर्ट्सगंज जा रहे थे। इसी दौरान मारकुंडी घाटी चढ़ते समय अनियंत्रित हो कर पलटी मारते हुए खाई में जा गिरी। जिसमें सवार खलासी रवि पुत्र राम औतार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर गुरमा चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर और घायल चालक को जिला अस्पताल भेज दिया है।
