भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ आज विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ शनिवार की शाम विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे। आखिरी समय में बदले प्रोटोकॉल के तहत सड़क मार्ग से आये चीफ जस्टिस ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीष नवाया और विधि-विधान से पूजन किया।इसके पश्चात कॉरिडोर देखा और पौधरोपण किया।
इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। फिर वे वाराणसी के लिए निकल गए। दर्शन से पूर्व जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
