डाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

डाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

योग से ही हमें असीम शक्ति प्राप्त होती है- अशोक मिश्रा

संवाददाता राजेश तिवारी

ओबरा / सोनभद्र – ओबरा तहसील के डाला नगर पंचायत के अन्तर्गत विश्व योग दिवस का आयोजन हुआ |योग से हमें असीम शक्ति आत्मसंयम, आत्मबल प्राप्त होता है स्वयं स्वस्थ रहकर ही अपने परिवार,समाज, क्षेत्र का खयाल रखा जा सकता है उक्त बातें विश्व योग दिवस पर नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा।

सदर विधानसभा क्षेत्र के डाला मण्डल में मण्डल अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने उपस्थित लोगों को योग एवं प्राणायाम से होने वाले महत्वपूर्ण फायदे से अवगत कराते हुए कहा कि इस भागदौड़ भरी जीवन में स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के साथ घर पर ही कुछ समय निकाल योग-प्राणायाम का लाभ लें। उन्होंने स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को घंटों विभिन्न प्रकार योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल ने किया।इस दौरान शंभू गोंड़, संतोष त्रिपाठी,मनीष तिवारी, विशाल कुमार, बलवीर चंद्रवंशी,रिशु जायसवाल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, अवनीश पांडेय समेत नगरपंचायत कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]