गौराही से अहमदाबाद कमाने जा रहे आठ मजदूरो में एक मजदूर वाराणसी से लापता, खोजने में जुटे परिजन, मुंशी फरार…
गौराही से अहमदाबाद कमाने जा रहे आठ मजदूरो में एक मजदूर वाराणसी से लापता, खोजने में जुटे परिजन, मुंशी फरार…

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)-चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गौराही से आठ मजदूरों को लेकर बिहार का एक मुंशी अहमदाबाद कमाने लेकर जा रहा था। जिसमें वाराणसी रेलवे स्टेशन से एक मजदूर लापता हैं। जिसको परिजन 9 दिनों से खोजबीन कर रहे हैं। पर कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा।
मनोज पुत्र हरिहर निवासी कोटा गौराही ने बताया 12 जून दिन बुधवार को लखन उर्फ मदन मुंशी भवनाथपुर बिहार का हमारे गांव आया। और अहमदाबाद काम करने को मेरे पिता हरिहर पुत्र तपसी, विकास पुत्र हरिहर, प्रमोद पुत्र मुन्ना, मनबोध पुत्र मुन्ना, मुकेश पुत्र कृष्णा, विमलेश पुत्र रमेश, पुखराज पुत्र राम रक्षा निवासी कोटा टोला गौराही थाना चोपन को 10:00 बजे लेकर वाराणसी पहुंचा। वहां से ट्रेन पड़कर हम अहमदाबाद जाना था। ट्रेन का समय 5:00 बजे होने के कारण लखन उर्फ मदन मुंशी मेरे पिता हरिहर पुत्र तपसी, पुखराज पुत्र राम रक्षा, को लेकर शराब पिलाने चला गया। इन लोगों ने जमकर शराब पी और तीनों आपस में बिछड़ गए। बाकी मजदूर टिकट कटाकर रेलवे स्टेशन पर जोहते रहे। कुछ रात्रि तक कोई अता-पता नहीं चला तो बाकी के मजदूर वापस गांव चले आए। पर मेरे पिता हरिहर पुत्र तपसी आज 10 दिन होने को चले पर कहीं पता नहीं चला कुछ दिन बाद पुखराज पुत्र रामरक्षा लखन उर्फ मदन मुंशी भी वापस आ गए। पर किसी ने मेरे पिता के बारे में बताने से इनकार कर रहे हैं। हम लोग रोते बिलखते पिताजी को जगह-जगह ढूंढा। पर कहीं पता नहीं चला। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। लखन उर्फ मदन मुंशी फरार है। मनोज ने बताया मेरे पिता सफेद हाफ शर्ट पहने हैं मटमैला रंग का फुल पैंट है प्लांटी का जूता पहने हैं। नाटे कद के हैं। किसी को पता चले तो हमारे mo 9580249062 नंबर पर सूचित करेंl
