फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में उछाल थमने का नाम नहीं ले रही है. आज, 19 अप्रैल, 2024 को भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. महंगा होने के बाद सोने की कीमत 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है.
वहीं, चांदी का भाव 83 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 73596 है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 83113 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 73477 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 73596 रुपये पर पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 73301 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 67414 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 55197 रुपये हो गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 43054 रुपये में पहुंच गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 83113 रुपये की हो गई है.
