सोनभद्र: डाला नई बस्ती स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव महोत्सव

सोनभद्र: डाला नई बस्ती स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव महोत्सव

– बच्चों के उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से गूंजी अभिभावकों की तालियां

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला(सोनभद्र) सोमवार दिनांक 09/04/24 को नगर पंचायत डाला बाज़ार क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से वार्षिकोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका इंदु शर्मा व समाजसेवी मंगल जयसवाल मौजूद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, समाजसेवी रामू गौड़, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, क्षेत्रीय सभासद दीक्षा पटेल, समाजसेवी अखिलेश पांडे, अध्यापक विकास शुक्ला व अध्यापक राकेश पाठक मौजूद रहे। मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया, इस दौरान ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश वंदन व सरस्वती वंदना के साथ विभिन्न नाट्य, नृत्य, नाटक, कलात्मक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। जिसमें वृद्धाश्रम एक्ट, क्लीन इंडिया, राजस्थानी डांस, आदि अनेक मनमोहक नाटक, स्किट व नृत्य का प्रदर्शन किया गया। बच्चों के उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से अभिभावकों व दर्शकों की तालियां पूरी शाम बजती रही। वार्षिकोत्सव समारोह में कुल 170 बच्चों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक सोनी सिन्हा द्वारा किया गया व नियोजन प्राचार्य विवेक सिन्हा द्वारा किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का संचालन ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छात्राएं प्राची सिंह, तृषा कुशवाहा, अमृत कुशवाहा, रिया मिश्रा व स्नेहा गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ अध्यापिकाएं रीता चौधरी, मुस्कान यादव, गीता शर्मा, फरीदा, नजमा, शबाना, पूजा व मुस्कान सिद्धकी की अहम भूमिका रही। इस दौरान ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम नारायण गौड़, समाजसेवी गोविंद भारद्वाज, राकेश जायसवाल(raju dj), मुमताज़ सिद्धकी, नौशाद अहमद, नीरज शर्मा, आदि युवजन, सैकड़ों अभिभावक, बच्चे व दर्शक मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]