पनारी(लोहियाकुंड) वृद्ध हत्याकांड मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

पनारी(लोहियाकुंड) वृद्ध हत्याकांड मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0स0 74/2024 धारा 302भादवि में वांछित अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा निवासी ग्राम लोहियाकुण्ड ग्राम पंचायत पनारी थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर तेलगुड़वा चौराहे के पास से समय प्रात: 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा द्वारा अपने मड़ई (झोपड़ी) में छुपा कर रखे गए घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कराया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना के बारे में बताया गया कि अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा से पूछताछ के द्वारा बताया कि दिनांक 08/04/2024 को समय करीब 3:00 बजे दिन में सीताराम बैगा के घर पर मड़ई से मे मृतक जगधरन बैगा अभियुक्त से शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा करने लगे जिससे अभियुक्त द्वारा सीताराम बैगा के घर में रखी गई कुल्हाड़ी उठाकर मृतक को मारने के लिए उठा तो मृतक जग धरण अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए विनोद बैगा के घर की तरफ भागे किंतु अभियुक्त द्वारा दौड़कर मृतक जगधरन को विनोद बैगा के घर के सामने ओसार में दरवाजे के बीचो-बीच मृतक जग धरन बैगा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक, उमाशंकर यादव व0 उ0 नि0, सत्य प्रकाश मौर्य हे0 का0, संदीप पाल कां0 थाना चोपन शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]