सोनभद्र:कलयुगी पुत्र ने पत्थर पर पटक कर ले ली अपनी मां की जान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सोनभद्र:कलयुगी पुत्र ने पत्थर पर पटक कर ले ली अपनी मां की जान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
ओबरा (सोनभद्र) ओबरा थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी पुत्र ने गुस्से में आकर अपनी मां का सर पत्थर पर पटक कर उसकी जान ले ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली की बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले 54 वर्षीय महिला पांचू देवी की हत्या कर दी गई है। और शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर जानकारी हुई की मृतिका का पुत्र 32 वर्षीय खेदु नशे का आदी था। और अक्सर नशे में आकर विवाद करता था रविवार की रात में भी वह नशे के बाद घर में विवाद किया और गुस्से में आकर अपनी मां का सर पत्थर पर पटकना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुत्र मौके से फरार हो गया। मृतक महिला झारखंड की निवासी थी। उसके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
