पति ने पत्नी के गर्दन पर अज्ञात कारणो से चाकू घोपकर किया घायल पत्नी गम्भीर, पति गिरफ्तार..

सोनभद्र: पति ने पत्नी के गर्दन पर अज्ञात कारणो से चाकू घोपकर किया घायल पत्नी गम्भीर, पति गिरफ्तार..

18 नवंबर 2022 को दोनों का प्रेम विवाह हुआ था!

प्रेम विवाह के बाद हनी की विदाई अभी नहीं हुई थी, इसे लेकर दोनों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी ‌!

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
ओबरा (सोनभद्र) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे के करीब एक पति द्वारा अपने ही पत्नी के गर्दन पर चाकू से तीन वार कर गंभीर ये रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच बचाव कर किसी तरह गंभीर घायल महिला को परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराये। परिजनों के अनुसार 22 वर्षीय हनी विश्वकर्मा निवासी गजराज नगर का प्रेम विवाह 18 नंबर 2022 को गुरमुरा निवासी 25 वर्षीय सोनू जायसवाल के साथ हुआ था। बावजूद इसके हनी की विदाई अभी नहीं हुई थी। इसे लेकर दोनों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। वही प्रतिदिन की तरह हनी सुबह घर से निकलकर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी के चलते अंबेडकर स्टेडियम में दौड़ने गई हुई थी। इसी बीच पति सोनू द्वारा फोन करके रेडियो स्टेशन के बगल के मैदान में बुलाया गया। हनी के मैदान में पहुंचते ही पति सोनू द्वारा अचानक उसके गर्दन पर चाकू से तीन बार किया गया। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते इतने में युवक मौके से बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक गर्दन पर किया गया वार गंभीर होने के चलते हनी की हालत अभी नाजुक बनी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कस्बा चौकी इंचार्ज सरीमन सोनकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए थे। मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता हनी विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सोनू जायसवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]