मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल मोक्ष कि प्राप्ति करना है
मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल मोक्ष कि प्राप्ति करना है

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुध्दी| तहसील के करहिया गांव में एकदिवसीय जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सानिध्य में एलइडी के माध्यम से सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के हजारों लोगों ने बड़ी श्रध्दा के साथ सत्संग सुना । जिला सेवादार नरेश दास ने बताया कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल मोक्ष कि प्राप्ति करना होता है।
लेकिन मनुष्य को सच्चा गुरु नहीं मिलने के कारण सांसारिक बन्धनों में अपना जीवन खराब कर जाता है। पूरे विश्व में एक मात्र संत रामपाल महाराज ऐसे संत हैं जो सभी शास्त्रों से प्रमाणित ज्ञान बताते हैं तथा शास्त्र अनुकूल भक्ति देते हैं और पूरे विश्व में वर्तमान में संत रामपाल महाराज सच्चे सतगुरु है।
इतना ही नहीं
संत रामपाल महाराज पूरे विश्व में ऐसे संत हैं जो समाज में फैली हुई कुरीतियां जैसे -: चोरी -जारी, जूआ , दहेज प्रथा, व्यभिचारणी ,नाच गाने, उच्च – नीच,जात- पात,पाखण्डवाद जैसे कुरीतियों से मुक्त तथा समाज में फैली हुई नशीली वस्तु से लिप्त बीड़ी सिगरेट, भांग , तम्बाकू, शराब , अफिम,चरस आदि का सेवन से छूटकारा दिलाकर पूरे विश्व में स्वच्छ समाज का निर्माण कर रहे हैं।
सत्संग के बाद एक जोड़ी दहेज मुक्त रमैणी ( विवाह) बिना बैंड बाजा, बिना नाच गाने के बिल्कुल साधारण तरीके से बिना फिजुल खर्च के करवाया गया जिसमें देवलाल दास पुत्र हिरा सिंह जिला सिंगरौली संग अनिता दासी पुत्री संखलाल गांव बबनडिहा का विवाह गुरुवाणी द्वारा 17 मिनट में सम्पन्न हुआ।
