सोनभद्र: आंधी पानी ने मचाई तबाही, कई के उड़े आशियाना
सोनभद्र: आंधी पानी ने मचाई तबाही, कई के उड़े आशियाना

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
(डाला- सोनभद्र) चोपन विकासखंड अंतर्गत बीते रात्रि 9:00 बजे के करीब आंधी पानी आने के कारण कई घरों के उड़े आशियाना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन विकासखंड के दो अलग-अलग ग्राम पंचायत के कैम्हापान निवासी वार्ड 3 सदस्य राम प्रसाद खरवार पुत्र रामदानी का तेज आंधी पानी के कारण बीते रात्रि 9:00 बजे के करीब घर का छज्जा पूरी

तरह से तहस-नहस हो गया एवं छज्जा उड़ने से भारी क्षति पहुंची। इससे एक माह पूर्व रामप्रसाद के भाई रूपनारायण पुत्र रामदानी के घर में अचानक आग लग जाने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। वहीं बीते रात्रि भाई के आशियाना उजड़ जाने से परिवार के लोग काफी दुखी हैं।
वहीं दूसरी तरफ कोटा ग्राम पंचायत के गौराही टोला के (चुंडापहरी) निवासी प्रमिला देवी पत्नी राजू के घर का सीट का छज्जा पूरी तरह से उड़कर चकनाचूर हो गया! प्रमिला देवी ने नेशनल सोनभद्र टाइम्स टीम को बताया कि

मेरे पति बनी मजदूरी करके₹15000 का सीट छाए थे! जो बीती रात्रि 9:00 बजे के करीब तेज आंधी पानी के चलते पूरी तरह चकनाचूर हो गया। प्रमिला देवी ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर मदद की गुहार लगाई है।
