सिविल बार संघ दुद्धी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव से आक्रोशित अधिवक्ता
सिविल बार संघ दुद्धी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव से आक्रोशित अधिवक्ता

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी बार अध्यक्ष के खिलाफ विधिक कार्यवाही के लिए लामबंद हुए —– किसी भी संस्था का सार्वजनिक निंदा अनुचित – —- दुद्धी सोनभद्र मुंसीफ कोर्ट परिसर अंतर्गत बुधवार को सिविल बार सभागार में हुए बैठक में सर्वसम्मति से दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित को लेकर व्यक्तिगत अध्यक्ष ( दुद्धी बार ) के खिलाफ विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित संस्थाओं को पत्राचार एवं डेलिगेशन के माध्यम से अपना पक्ष रखे जाने की बात कहीं |

साथ ही न्यायालयों का किसी भी प्रकार का बहिष्कार नहीं करने संबंधित प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया बैठक का संचालन सिविल बार एसोसिएशन सचिव रामेश्वर प्रसाद राव द्वारा किया गया इस मौके पर चेयरमैन एल्डर कमेटी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट,रामेश्वर प्रसाद तिवारी एडवोकेट,जवाहरलाल अग्रहरि एडवोकेट,विश्वनाथ गुप्ता एडवोकेट,प्रभु सिंह एडवोकेट, सत्यनारायण यादव एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार एडवोकेट, छोटेलाल गुप्ता एडवोकेट, राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज मिश्रा एडवोकेट,अंजनी यादव एडवोकेट,प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, राम जी पांडे एडवोकेट,महेंद्र जायसवाल एडवोकेट,वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, आशीष कुमार गुप्ता एडवोकेट आदि दर्जनों अधिवक्तागण मौके पर मौजूद रहें |
