केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के CAA फैसले की तारिफ की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के CAA फैसले की तारिफ की है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है उसे पूरा करने का काम भी करती है।गृहमंत्री अमित शाह ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि “वह दिन दूर नहीं, जब भाजपा पश्चिम बंगाल में भी सत्ता में आएगी और घुसपैठ पर रोक लगाएगी।अगर आप इस तरह की राजनीति करते हैं और इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के साथ, आप तुष्टीकरण की राजनीति करके घुसपैठ की अनुमति देते हैं तो इसका विरोध करते हैं। शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिलेगी तो लोग आपके साथ नहीं रहेंगे।”
गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि विपक्ष का इतिहास है जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं।
वहीं मोदी जी की सरकार का इतिहास है जो भाजपा या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर हो जाता है। मोदी जी की हर गारंटी पूरी हुई है। विपक्ष के पास और कोई काम नहीं है।
अमित शाह ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना भी हमारे राजनीतिक फायदे के लिए था, हम 1950 से कह रहे थे कि हम धारा 370 हटा देंगे। उनका इतिहास है जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं।
