मौसमी बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

मौसमी बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

संवाददाता- अहमद रजा

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित झरईल टोला में मौसमी बारिश के चलते धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने और फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फसलों की बर्बादी को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।

किसान विजय गोंड़, जगतनारायण गोंड़, पंचम गोंड़, हीरालाल, शिवशंकर गोंड़, जय सिंह सहित अन्य किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि फसल नुकसान का आकलन कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

किसानों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]