जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई-

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई-

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-
जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अन्तर्गत सम्बन्धित तहसीलों में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई-

आज दिनांक 21.11.2026 को तहसील घोरावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच करते हुए प्रकरणों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान हो सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल अन्तर्गत सम्बन्धित तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सम्बन्धित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]