पनारी पंचायत भवन एवं आसपास के क्षेत्रो में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
पनारी पंचायत भवन एवं आसपास के क्षेत्रो में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

टी. एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
सोनभद्र डाला। पनारी पंचायत भवन के आसपास के क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। तथा राष्ट्रीय गान गाया गया। पंचायत भवन पनारी पर पूर्व ग्राम प्रधान भरत कनौजिया एवं प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ टी. एल. भास्कर द्वारा ध्वजारोहण किया गया! साथ ही साथ कंपोजिट विद्यालय पनारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी, कन्या विद्यालय गुरमुरा, आर्यावर्त कोचिंग संस्थान गुरमुरा में भी हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाल कर ध्वजारोहण किया गया! नागरिकों ने भी अपने घरों और छतो पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पनारी पंचायत भवन पर ग्रामीण एवं बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों के साथ ग्रामीणों ने भी “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” की नारे लगाएं जिससे पूरे दिन क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा! पंचायत भवन पनारी पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया ।

इसके साथ-साथ नागरिकों को “नशा मुक्ति” “पर्यावरण सुरक्षा /संरक्षण” “संविधान की एकता/ राष्ट्र की एकता” पर प्रतिज्ञा दिलाई गई! इस अवसर पर भरत लाल कनौजिया पूर्व प्रधान, प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ टी. एल. भास्कर, अमरनाथ कनौजिया रोजगार सेवक, नैंसी सरोज पंचायत सहायिका, जयलाल साहब, वीरेंद्र बहादुर सफाई कर्मी, युगल बिहारी ग्राम पंचायत सदस्य, कुबेर सिंह केंद्रीय कर्मचारी, हनुमान सिंह पंचायत सदस्य, संपत सिंह पूर्व बीडीसी, रंजीत सोनी, अवधेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजेश कुमार पूर्व बीडीसी, भगवान दास खरवार, राजेंद्र प्रसाद, भगवान सिंह , जदूबिर, विजय शंकर, जीत सिंह, राजेश कुमार सिंह, श्यामा पनिका, उदय सिंह, हीरावती देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, ऋषिद्र कुमार एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
