80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया नमन।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया नमन।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र। 80वां स्वतंत्रता दिवस नगर सहित पूरे अंचल में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन उस्मान अली ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें केवल अपने अधिकारों की याद नहीं दिलाता, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। हमें अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए कार्य करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, राजनरायन निषाद, नागेश्वर गौड़, अमित सिंह, डॉ. विजय साहनी, सतेन्द्र सिंह, विकास चौबे, सभासद दिव्य विकास सिंह, राजन जायसवाल, धनश्याम चौधरी,सलीम कुरैशी, रामपरीखा विश्वकर्मा, सुशील साहनी, नागेंद्र यादव, अनिकेत रावत, नरेश यादव, विनीत जाटव, अनीता बिंद, सोनी मोदनवाल, डिंपल जायसवाल, जितू सिंह, रामनरेश चौधरी, अभिषेक दुबे, अंकित पांडेय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्य विकास सिंह ने किया।
इसी क्रम में विकास खंड कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोड़ ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में सरदार सुलख्खन सिंह एवं सरदार सतनाम सिंह, बकरिदिया इस्लामिया स्कूल में अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरिफ, पंचायत भवन में ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव तथा आर्य समाज स्कूल में प्रधान प्रकाश दास ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं 2025-26 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सरकार मक्खन सिंह गिल अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आर्य समाज स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं संदेशपरक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
आदर्श महाविद्यालय में प्रबंधक रिजवान अहमद ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की प्रगति, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा और जगह-जगह भारत माता के जयकारों तथा राष्ट्रगान से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
