साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र साइबर फ्रॉड के वापस कराए गए ₹30,000/- रुपये
साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
साइबर फ्रॉड के वापस कराए गए ₹30,000/- रुपये

पुलीस अधीक्षक जनपद सोनभद्र *श्री अभीषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) *अनील कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री अमीत कुमार* के कुशल निर्देशन में तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक अक्षय कुमार पुत्र कमलेश सिंह निवासी -ग्राम सिंधुआरी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के साथ कुल ₹2,83,966/- रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया था, जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी। उक्त प्रकरण में तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं खाता धारक से पत्राचार एवं संपर्क स्थापित कर, आवश्यक कार्यवाही के उपरांत ₹30,000/- (तीस हजार रुपये) की धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
वापस कराई गई धनराशि का विवरणः-
₹30,000/-
कार्यवाही करने वाली साइबर टीम का विवरणः-
1. नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
2. हे0का0 संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
3. का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
4. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
