साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक को ₹29,955/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई

साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र

साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक को ₹29,955/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई

पुलीस अधीक्षक जनपद सोनभद्र *श्री अभीषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) *अनील कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री अमीत कुमार* के कुशल निर्देशन में तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक *आदर्श कुमार वर्मा, पुत्र प्रदीप कुमार वर्मा, निवासी वार्ड नं0-17, ब्रह्मनगर कॉलोनी, गली नं0-05, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र* के SBI बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी, जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उक्त प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप ₹29,955/- (उनतीस हजार नौ सौ पचपन रुपये) की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सहित साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

वापस कराई गई धनराशि का विवरण-
₹29,955/-

कार्यवाही करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1. नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
2. का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
3. का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
4. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]