जर्जर इमारत बनी काल, 3 मरीजों की मौत……

झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के मेडिसिन वार्ड की तीसरी मंजिल की बालकनी गिरने से तीन मरीजों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि जब तीसरी मंजिल की बालकनी गिरी, तो मेडिसिन वार्ड में कम से कम 15 मरीज मौजूद थे। बालकनी गिरने से दूसरी मंजिल की छत और गलियारा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 30 सदस्यीय टीम ने शनिवार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि NDRF और दमकल कर्मियों को शवों को निकालने में 10 घंटे से अधिक समय लगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]