02 नफर अभियुक्तों को 02 वर्ष का कठोर कारावास

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना पिपरी पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-780/2011 धारा 308,504,506 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों 01. राजू उर्फ राजीव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रेलवे मार्केट रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 02. रवि कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रेलवे मार्केट रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 13.03.2024 को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायालय प्रथम सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को *धारा 308/34 भादवि में 05 वर्ष के कारावास व 20000 रुपये* के अर्थदण्ड तथा *धारा 506 भादवि में 02 वर्ष का कठोर कारावास व 5000 रुपये* के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
