01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा 07 वर्ष के कारावास

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना विण्ढमगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-07/2018 धारा 306 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त विन्ध्याचल राम पुत्र टुनुराम निवासी करीवाडीह थाना खरौदी जिला गढवा झारखण्ड के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 13.03.2024 को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायालय प्रथम सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को *07 वर्ष के कारावास व 25000 रुपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया। जेल में बितायी गयी अवधि समायोजित की जायेगी ।
