थाना घोरावल की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई,
थाना घोरावल की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹47,000/- की धनराशि पीड़ित को करायी वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रूणवाल* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश राय* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित की ठगी गई पूरी धनराशि ₹47,000/- वापस करायी गयी।
*घटना का संक्षिप्त विवरण व कृत कार्यवाही-*
थाना घोरावल क्षेत्र निवासी हर्ष गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के साथ दिनांक 05.09.2026 को क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन के नाम पर ओटीपी पूछकर उनकी जानकारी के बिना खाते से कुल ₹47,153/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी।
थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक से ई-मेल के माध्यम से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की गयी। परिणामस्वरूप दिनांक 06.09.2026 को पीड़ित की साइबर फ्रॉड से संबंधित ₹47,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित हर्ष गुप्ता द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं थाना घोरावल की साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
*धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम—*
1. श्री बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
2. का0 योगेश मिश्र, साइबर हेल्प डेस्क, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
3. का0 नितीश राज, साइबर हेल्प डेस्क, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
*साइबर सुरक्षा संदेश-*
साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय से की गयी शिकायत साइबर ठगी की धनराशि को होल्ड/वापस कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
