तत्परता की मिसाल: अनपरा पुलिस ने गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल किया सुपुर्द-
तत्परता की मिसाल: अनपरा पुलिस ने गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल किया सुपुर्द-

दिनांक 31.08.2026 को समय करीब 16:30 बजे *उर्मिला देवी पत्नी ब्रजनाथ मधोशी, निवासी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 50 वर्ष* ऑटो से परासी से काशी मोड़, अनपरा आ रही थीं। काशी मोड़ पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि उनकी सोने की चेन कहीं गिर गई है अथवा खो गई है।
महिला द्वारा तत्काल थाना अनपरा पर सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो में सोने की चेन की तलाश की गई। *सोने की चेन ऑटो में गिरी हुई बरामद* कर ली गई तथा उसे सुरक्षित रूप से महिला के सुपुर्द किया गया।
अपनी खोई हुई सोने की चेन वापस पाकर महिला द्वारा अनपरा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
तलाश/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 शशि भूषण, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 अजीत कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 माला, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
