क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा थाना करमा के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक
क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा थाना करमा के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी पर्वों एवं विवेचनाओं के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश कुमार राय* द्वारा थाना करमा के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान *SID बनाने, यक्ष फीडिंग, 60/90 दिवस की विवेचनाओं* की प्रगति एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी *बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व* के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
