थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फर्जी रसीदों के जरिए कम्पनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फर्जी रसीदों के जरिए कम्पनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
ग्राहकों से ऋण की किश्त वसूलकर कम्पनी में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में करता था धनराशि, मोबाइल से रसीदें एडिट कर ग्राहकों को देता था
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *संजय कुमार मौर्य* को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-509/2026, धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस* में वांछित अभियुक्त संजय कुमार मौर्य पुत्र राम दुलारे निवासी ग्राम शिवखरी, पोस्ट केकराही, खैरही, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 31 वर्ष, हाल पता ग्राम गैगुआर, पोस्ट बिच्छी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 24.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *संजय कुमार मौर्य चण्डी होटल के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है।* सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित होने के उपरान्त उसे मुकदमा उपरोक्त एवं गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए नियमानुसार दिनांक 24.08.2026 को समय करीब 18:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आया कि वह *पैसालो डिजिटल लिमिटेड कम्पनी* में कार्य करता था तथा उसका कार्य कम्पनी के ऋणधारियों से ऋण की किश्त एवं अन्य देय धनराशि प्राप्त कर कम्पनी में जमा कराना था।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक लालच के कारण वह ग्राहकों से प्राप्त धनराशि कम्पनी में जमा न करके अपने निजी कार्यों में खर्च कर देता था। अपने द्वारा किए गए कृत्य को छिपाने एवं ग्राहकों को वास्तविक स्थिति की जानकारी न होने देने के उद्देश्य से अभियुक्त अपने मोबाइल फोन की सहायता से *पैसालो कम्पनी की रसीदों को एडिट/परिवर्तित कर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था।* इससे ग्राहकों को यह विश्वास बना रहता था कि उनके द्वारा दी गई धनराशि कम्पनी में जमा हो चुकी है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में यह भी स्वीकार किया गया कि ग्राहकों से प्राप्त धनराशि कम्पनी में जमा न करने तथा एडिट की गई रसीदें उपलब्ध कराने के कारण कम्पनी को आर्थिक क्षति हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संजय कुमार मौर्य पुत्र राम दुलारे, निवासी ग्राम शिवखरी, पोस्ट केकराही, खैरही, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। हाल पता:- ग्राम गैगुआर, पोस्ट बिच्छी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र,उम्र: करीब 31 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. रि0का0 अमित कुमार शुक्ला, चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
