गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला सोनभद्र- हाथीनाला थाना की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त बब्लू उर्फ बबलू खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह थाना हाथीनाला में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 33/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना हाथीनाला पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके गांव सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्लू उर्फ बबलू खान पुत्र पप्पू खान, निवासी ग्राम सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।
