25 साल की उम्र में इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने संन्यास का एलान कर दिया

क्रिकेट में खिलाड़ियों के पीक फॉर्म की उम्र 25 साल के बाद आती है। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।
अब 25 साल की उम्र में इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने संन्यास का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है।
टर्नर, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेला है, उन्होंने अचानक रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। उन्होंने 2025 के बाद से कोई मैच नहीं खेला था। अब अचानक से संन्यास लेकर उन्होंने सनसनी मचा दी है। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने मात्र 25 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा की है।
जॉन टर्नर ने किया संन्यास का एलान
टर्नर लगातार चोट से जूझ रहे थे। वे आखिरी बार 17 जून 2025 को एक टी20 मैच में खेलते हुए दिखाई दिए थे। मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 23 रन खर्चे थे लेकिन कोई विकेट नहीं मिला था। इसके बाद से वे कोई मैच नहीं खेल सके। इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया था, जिसकी वजह से उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया गया था। हालांकि, लगातार चोट की वजह से इस गेंदबाज का भविष्य अंधेरे में चला गया। उन्हें अंत में संन्यास का ही फैसला करना पड़ा।
