थाना सरायख्वाजा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक : 06.08.2026
थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर

थाना सरायख्वाजा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.08.2026 को थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण, अपराध नियंत्रण एवं विवेचना संबंधी कार्यवाही में ग्राम काफरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा संख्या 457/2026 से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल लेकर एक व्यक्ति भकुरा मोड़ से काफरपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा जंगीपुर फाटक के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रोककर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण सोनकर पुत्र स्वर्गीय सुभाष सोनकर, निवासी ग्राम परहूपुर (धर्मापुर), थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने ग्राम खानपुर अकबर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से मालिक के तकिए के नीचे रखी चाबी लेकर उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी तथा उसे अपने गांव ले जा रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरुण सोनकर पुत्र स्वर्गीय सुभाष सोनकर, निवासी ग्राम परहूपुर (धर्मापुर), थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष।
बरामदगी
एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP62CX0275
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 457/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 457/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
उ0नि0 मो0 जियाउद्दीन, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
का0 अभिनन्दन पाल, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
का0 दीपक पटेल, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]