थाना सरायख्वाजा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक : 06.08.2026
थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर
थाना सरायख्वाजा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीणके दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.08.2026 को थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम कोईरीडीहा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा संख्या 150/2026 में वांछित अभियुक्त मल्हनी पोखरे के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप प्रजापति पुत्र अज्ञात, निवासी बेलवाना जनकपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 31 वर्ष बताया। अभियुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा उसकी तलाश किए जाने के कारण वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था। ,गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 150/2026, धारा 64(2)(ड) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :
संदीप प्रजापति, निवासी बेलवाना जनकपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 31 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग :
मु0अ0सं0 150/2026, धारा 64(2)(ड) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास :
मु0अ0सं0 150/2026, धारा 64(2)(ड) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
मुख्य आरक्षी बृजेन्द्र सिंह यादव।
मुख्य आरक्षी संजय सोनकर।
मुख्य आरक्षी धनंजय यादव।
आरक्षी मुकेश वर्मा।
