करीब ₹82 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया भूमि पूजन
करीब ₹82 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया भूमि पूजन

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहाल होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक करीब ₹82 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमि पूजन नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पंकज अग्रहरि, बुल्लू, दीपक शाह, वार्ड सभासद निरंजन, धीरज, शाहिद आलम, सोनू, सुमित सोनी तथा प्रेम नारायण उर्फ मोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।
