मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
थाना ओबरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 171/2026, धारा 70(2), 127(2) बीएनएस एवं धारा 3/4(2), 5G/6 पॉक्सो* अधिनियम से संबंधित मुख्य अभियुक्त *राहुल यादव पुत्र नागेश्वर उर्फ पच्चू यादव,* उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को दिनांक 05.08.2026 को समय करीब 23:30 बजे सेक्टर-09 चौराहा, थाना ओबरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। साथ ही *एक बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष* को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 04.08.2026 की रात थाना ओबरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म एवं घटना का वीडियो बनाए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर *मु0अ0सं0 171/2026, धारा 70(2), 127(2) बीएनएस एवं धारा 3/4(2), 5G/6 पॉक्सो अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य विधिक कार्यवाही कराई गई तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।
*पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई-*
प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी सेक्टर-09 चौराहे के पास छिपे हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिए गए
1. राहुल यादव पुत्र नागेश्वर उर्फ पच्चू यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम खैरटया, थाना ओबरा, सोनभद्र।
2. एक बाल अपचारी, उम्र करीब 17 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद OnePlus Nord 2 (5G) मोबाइल फोन
01 अदद OPPO A3Y मोबाइल फोन
₹2,200/- नगद
01 अदद गेट पास
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्री जयशंकर सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
4. का0 धर्मेन्द्र राजभर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
5. का0 राहुल श्रीवास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
6. का0 अवनीश कुमार पाण्डेय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
थाना ओबरा पुलिस “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
