पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम में कई अहम बदलाव किए

पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम में कई अहम बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा झटका युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के रूप में लगा है, जो घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वहीं चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान करते हुए कुछ पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले जैकब बेथेल पिछले महीने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दाएं घुटने में चोटिल हो गए थे। मेडिकल जांच के बाद साफ हो गया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीनों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी को टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

नंबर-3 पर मिलेगा जॉर्डन कॉक्स को मौका

बेथेल के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने जॉर्डन कॉक्स पर भरोसा जताया है। इस युवा बल्लेबाज ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और अब उनसे टॉप क्रम में बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद होगी। माना जा रहा है कि वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]